दो बीघा खेत की जुताई ने भाभी को सुला दिया मौत की नींद

टीकमगढ़ जिले के टेहरका गांव में, जहां घर के ट्रैक्टर से दो बीघा जमीन की जुताई की मना करने पर देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और ट्रैक्टर मे आग लगा दी।

टीकमगढ़। कहते है कि गुस्सा मनुष्य को खा जाती है। एक ऐसा ही मामला टीकमगढ़ जिले के टेहरका गांव में सामने आया है, जहां घर के ट्रैक्टर से दो बीघा जमीन की जुताई की मना करने पर देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और ट्रैक्टर मे आग लगा दी। घटना के बाद देवर फरार हो गया है। टेहरका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दो बीघा खेत की जुताई ने भाभी को सुला दिया मौत की नींद

मिली जानकारी के मुताबिक टेहरका की रहने वाला जानकी कुषवाहा अपनी भाभी सुधा कुषवाहा के साथ रहता था, लेकिन दोनों की जमीन का बटवारा हो चुका था। आज देवर जानकी ने अपनी भाभी सुधा से कहा कि घर के ट्रैक्टर से दो वीघा जमीन की जुताई करा दो लेकिन बार-बार कहने के बाद भी विधवा भाभी अपना ट्रैक्टर जुताई के लिये देने को तैयार नही हुई। गुस्से में आकर देवर जानकी ने भाभी सुधा को मौके पर ही कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी और घर में खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी।

दो बीघा खेत की जुताई ने भाभी को सुला दिया मौत की नींद

घटना की सूचना मिलते ही टेहरका पुलिस थाना प्रभारी एस.एन.शर्मा मौके पर पहुचे और मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। जिस दो बीघा जमीन की जुताई में मात्र 300 रुपये खर्च होने थे गुस्से ने उस जुताई के पीछे एक विधवा महिला को मौत की नींद सुला दिया और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+