मध्यप्रदेश: विदिशा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 3 लोगों को बचाया गया
विदिशा। देशभर के तमाम हिस्सों में हो रह मूसलाधार बारिश लोगों के उपर कहर बनकर बरस रही है। सोमवार को मध्यप्रदेश के विदिशा में एक दो मंजिला इमारत ढह गई। इस बिल्डिंग में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन ने अभी तक तीन लोगों की बाहर निकला है। इमारत में दबे वाकी लोगों को बचाने के लिए प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

घटना विदिशा के गुलाबगंज की है जहां एक दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। इस दौरान करीब चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रही है कि इमारत में मकान मालिक अपने परिवार के साथ रहता था। इमारत के मालिक का नाम कैलाश चौरसिया बताया जा रहा है।
कैलाश के साथ ही उनकी पत्नी और बच्चों के भी मलवे में दबे होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। बिल्डिंग गिरते ही आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से तीन लोगों के मलबे से निकाल लिया है।












Click it and Unblock the Notifications