भूख से तड़प-तड़पकर 8 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, परिवार के 5 सदस्यों की जान भी जोखिम में

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक में भूख तड़प-तड़पकर 8 साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, परिवार के पांच अन्य सदस्य भी भूख के कारण जिंदगी और मौत के बीच जूझने को मजबूर हैं। फिलहाल बड़वानी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हर किसी को झकझोर देने वाला यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम अंशु जावला ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मौके पर जांच के लिए टीम भेजी गई है।

छह सदस्यों की अचानक बिगड़ी तबीयत

छह सदस्यों की अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार सेंधवा के रतन के परिवार के छह सदस्यों की तबीयत खराब होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय अर्जुन की मौत हो गई। शेष गंभीर हालत में उपचाराधीन हैं। अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों का कहना है कि कई दिन से भूखा रहने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।

मजदूरी करके भरते हैं पेट

मजदूरी करके भरते हैं पेट

बता दें कि सेंधवा के रतन के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब बताई जा रही है। परिवार का गुजारा प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी से ही चलता है। रतन और उसके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि रतन का राशन कार्ड नहीं होने से उसे उचित मूल्य की दुकान से राशन भी नहीं मिलता है। रतन के भाई ने भी बताया कि गांव के लोगों के जरिए समय-समय पर उनकी मदद भी की जाती रही, ताकि कम से कम उसके परिवार को दो टाइम का भोजन मिल सके।

कई दिनों से नहीं किया भोजन

कई दिनों से नहीं किया भोजन

मीडिया रिपोर्टर्स में डॉक्टर सुनील पटेल के हवाले से बताया गया है कि पीड़ित परिवार के लोगों ने पिछले कुछ दिनों से भोजन नहीं किया है। वहीं, सेंधवा एसडीएम अंशु जावला ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पीड़ित परिवार का कई दिनों से भूखा रहने के स्वास्थ्य खराब हुआ। मामले की जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+