पीएम मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए 8 चीताओं को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा

भोपाल, 12 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर नामीबिया से लाए जा रहे 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। खुद पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो नेशनल पार्क में इसको लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के सचिव एसपी यादव ने भी इसकी जानकारी दी। एसपी यादव ने कहा कि चीताओं की पहली खेप कार्गो प्लेन से यहां लाए जाएंगे। कुल 8 चीता यहां आ रहे हैं जिसमे 5 नर और 3 मादा हैं।

cheetah

एसपी यादव ने कहा कि ये चीता 17 सितंबर की सुबह यहां आएंगे। चीता पहले जयपुर आएंगे और इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से पालपुर लाया जाएगा। यह ऐतिहासिक पल है। आखिरी बार 3 चीताओं का 1947-48 औरैया के राजा ने शिकार किया था। जिसके बाद 1952 में सरकार ने इसे विलुप्त घोषित कर दिया था। इस तरह का प्रोजेक्ट कभी भी किसी देश में नहीं हुआ जहां पर मांस भक्षी जानवरों को दो देशों के बीच ट्रांसफर किया गया हो। इस प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइन के तहत पूरा किया जा रहा। हमने 6 किलोमीटर के दायरे में 9 कंपार्टमेंट तैयार किए हैं, जहां पर इन 8 चीतों को रखा जाएगा, जबकि एक कंपार्टमेंट शाकाहारी जानवरों के लिए बनाया गया है।

एसपी यादव ने कहा कि चीता पर पैनी नजर रखी जाएगी। हम इस बात पर नजर रखेंगे कि क्या ये चीता भारतीय परिवेश में खुद को ढाल रहे हैं। चीताओं के गले पर रेडियो कॉलर बांधा गया है, जिसकी मदद से लगातार उनपर नजर रखी जाएगी। जब ये सभी चीता जंगल में चले जाएंगे तो उनपर नजर रखी जाएगी। बता दें कि इन सभी चीताओं को नामीबिया से लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+