क्या राजनीति से संन्यास ले लेंगे 76 साल के दिग्विजय सिंह? राजगढ़ में करारी हार के बाद क्यों हो रही चर्चा
Digvijay Singh News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस इस बार राज्य की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई।
बीजेपी की लहर में कांग्रेस के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की करारी हार के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि दिग्विजय सिंह अब राजनीति से सन्यास ले सकते हैं।

क्योंकि जिस समय चुनावी तैयारियों में दिग्विजय सिंह लगे थे। तब वह लगातार लोगों के बीच में यह कहते हुए पहुंच रहे थे कि यह उनका अंतिम चुनाव है। एक इमोशनल कार्ड खेलते हुए दिग्विजय सिंह दिखाई दिए लेकिन अब जब राजगढ़ के चुनावी नतीजे आ चुके हैं। और दिग्विजय सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा है। तो ऐसे माना जा रहा है कि क्या दिग्विजय सिंह राजनीति से सन्यास ले सकते हैं।
हालांकि वह अभी भी राज्यसभा से सांसद हैं। जिसका कार्यकाल अभी भी बचा हुआ है. ऐसे में यह देखना होगा कि क्या दिग्विजय सिंह राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करते हैं या उससे पहले ही इस्तीफा देते हैं। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दिग्विजय सिंह लगातार ये कहते हुए दिखाई दिए कि उनका अंतिम चुनाव है। इसके बाद वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में क्या दिग्विजय सिंह आने वाले समय में राजनीति से सन्यास लेते हुए भी दिखाई देंगे?
हालांकि यह भी बता दें कि राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है। लेकिन, वहां से हार का सामना करने के बाद अब दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश कांग्रेस का क्या होता है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications