MP: सागर में दूसरे चरण में मालथौन, बंडा, देवरी व बीना में होगा मतदान
सागर, 29 जून। मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 01 जुलाई को होगा। सागर जिले में मालथौन, देवरी, बंडा और देवरी ब्लॉक में मतदान होगा। इसके लिए कुल 702 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई को होने जा रहा है। इसमें जिले के बीना, देवरी, बंडा, मालथौन में मतदान होगा। इसके लिए चारों ब्लॉकों में 702 मतदान केंद्र पर 1259 मतपेटियां रखी जाएंगी। दूसरे चरण के इन विकास खंडों में पंचायत निर्वाचन के लिए 772 बड़ी मतपेटी तथा 851 छोटी मतपेटियों का उपयोग मतदान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा 10- 10 प्रतिशत मतपेटियां रिजर्व में रखी जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होना है। इसके लिए बाकायदा डे-वाय-डे का कार्यक्रम मप्र चुनाव आयोग ने तय किया है। पहले चरण का मतदान बीते 25 जून को संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण का मतदान 1 जुलाई को आयोजित होगा।












Click it and Unblock the Notifications