खंडवा किशोर गृह से भाग गए 7 बंदी, शौचालय की दीवार तोड़कर व चारदीवारी फांदकर हुए फरार
खंडवा, 21 फरवरी। मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित किशोर गृह से रविवार को सात विचाराधीन बंदी भाग गए। वे शौचालय की दीवार तोड़कर और परिसर की चारदीवारी फांदकर फरार हुए हैं।

किशोर गृह से फरार होने वाले बंदियों में हरदा और खरगोन के तीन-तीन और बुरहानपुर का एक किशोर शामिल है। फरार किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
कुल आठ विचाराधीन कैदियों में से सात शौचालय की दीवार तोड़कर और फिर एक पेड़ की सहायता से परिसर की चारदीवारी पार कर भागे हैं।












Click it and Unblock the Notifications