5800 कांग्रेसी नेताओं ने भोपाल से ज्वाइन की भाजपा, आखिर क्यों प्रदेश भर में हर स्तर पर टूट रहा है विपक्षी दल
Lok sabha election 2024: कुछ समय बाद मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में लोकसभा के चुनाव होना है। लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। हालात इस कदर है कि आए दिन कोई ना कोई बड़ा नेता भाजपा का दामन थाम रहा है। इन हालातो में कांग्रेस के सामने अपने लोगों को अपने से जोड़कर रखना चैलेंज हो गया है।
भाजपा ने रणनीतिक तरीके से प्रदेश में इसके लिए जॉइनिंग टोली का गठन किया। मध्य प्रदेश देश में एकमात्र राज्य है, जहां पर रणनीति के तहत कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में लाने के लिए टोली बनाई गई है। इस टोली के लोग बैठक करते हैं और फिर कांग्रेस के नेताओं की स्क्रीनिंग करते हैं, जो भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं। कांग्रेस के नेताओं और अन्य पार्टियों के नेताओं के गुण दोष के आधार पर भाजपा उन्हें अपने दल में शामिल कर रही है।

एमपी में कैसे कांग्रेसी बन रहे भाजपई
भाजपा की जॉइनिंग टोली लगातार कांग्रेस को झटका पर झटका दे रही है। प्रदेश में अब तक 5800 लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। जॉइनिंग ट्रॉली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा प्रदेश संगठन के साथ मिलकर कांग्रेस से भाजपा में आने वाले लोगों को लेकर पहले पार्टी संगठन में सहमति बनाते हैं।, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती है। इसी तालमेल के साथ कांग्रेस में लगातार घट लगाई जा रही है जिसमें सुरेश पचौरी जैसा बड़ा नाम भी शामिल है।
वहीं पूर्व सांसद, विधायक गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी को पार्टी में शामिल कर भाजपा ने धार में कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। राजू खेड़ी के भाजपा में आने से आदिवासियों के बीच कांग्रेस की पैठ में सेंध लगी है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला विशाल पटेल को शामिल कर उन्होंने इंदौर जैसे शहर में कांग्रेस को न सिर्फ कमजोर किया, बल्कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ग्रह जिले को ही कमजोर कर दिया। वही सागर जिले के कद्दावर कांग्रेसी नेताओं में शुमार रहे अरुणदेय चौबे, शिवदयाल बागरी गन्नौर से विधायक रहे हैं।
इन बड़े चेहरों ने भी थामा है भाजपा का दमन
जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नु, डिंडोरी में जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते ने भाजपा की सदस्यता ली है। नगर परिषद के पार्षद रजनीश राय, रितेश जैन, राजेश पाराशर, रुपाली जैन भी भाजपा में आए हैं। विदिशा जिले से पूर्व विधायक डॉक्टर महताब सिंह यादव, उनकी पुत्रवधू ज्योत्सना यादव, विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे राकेश कटारे ने भी भाजपा का दामन थामा है।
हालांकि यह नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने के बाद यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या कोई लालच के कारण इन्होंने भाजपा ज्वाइन की है? या फिर सच में उनकी विचारधारा बदल गई है। क्योंकि जब तक कांग्रेस का अच्छा दौड़ रहा यह सभी नेता कांग्रेस से जुड़े रहे और अच्छे पदों पर काम भी किया।












Click it and Unblock the Notifications