एमपी में फिर एक साथ गरजे 5 बुलडोजर, माफियाओं में दहशत, इस शहर में ध्वस्त किए 90 करोड़ के अवैध कब्जे
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने नगर पालिका की 90 करोड़ की जमीन को पांच बुलडोजर से अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई में 6 पक्के घरों को जमींदोज कर 12 बीघा सरकारी जमीन खाली करवाया गया है।
शहर के बगीचा नंबर 12 इलाके में जिला प्रशासन व नगर पालिका ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए शनिवार सुबह लगभग 90 करोड़ रुपए की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया।

शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई कार्यवाही लगातार 5 घंटे तक चली। कार्यवाही के दौरान 6 पक्के निर्माण सहित अस्थाई निर्माण व नगर पालिका के स्वामित्व वाली करीब 12 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया।
नीमच के कैंट थाना क्षेत्र के बगीचा नंबर 12 इलाके में नगर पालिका के आधिपत्य की बेशकीमती भूमि पर वर्षों से लोगो ने कब्जा कर रखा था। शासकीय भूमि पर लोगों द्वारा ना सिर्फ खेती की जा रही थी, बल्कि पक्के मकान भी बना लिए थे।
जिसको लेकर नगर पालिका व जिला प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण कर्ताओं को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। पूर्व में एक बार नगर पालिका व जिला प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी लेकिन लोगों ने टिम पर हमला कर दिया था जिसके चलते अमले को बेरंग लौटना पड़ा था।

शनिवार सुबह एक बार भी नगर पालिका, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग की 5 टीमें मौके पर पहुंची और सुबह करीब 6:30 बजे टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। इससे पहले अतिक्रमण कर्ताओं को सामान खाली करने की हिदायत दी गई।
जिला प्रशासन ने जिस स्थान से अतिक्रमण हटाया है। उस स्थान पर इनडोर - आउटडोर स्टेडियम निर्माण प्रस्तावित है। अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा यहां अतिक्रमण कर पक्के मकान बना लिए गए थे। 12 बीघा जमीन पर अवैध रूप से खेती भी की जा रही थी।
शनिवार को प्रशासन के सामने विरोध भी हुआ लेकिन उसका कार्रवाई पर कोई असर नहीं हुआ। 5 घंटे बुलडोजरों से हुई कार्रवाई में 6 पक्के मकान सहित कुछ अस्थाई अतिक्रमण को जमीदोज किया गया। जिला प्रशासन ने कृषि भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्ति करवाया।
कार्रवाई के दौरान एसडीम ममता खेड़े, सीएसपी अभिषेक रंजन के साथ तीन तहसीलदार 6 थाना प्रभारी, ट्रैफिक सूबेदार, राजस्व विभाग, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, 100 से अधिक पुलिसकर्मी, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी और राजस्व विभाग सहित अन्य दूसरे विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, करीब एक दर्जन ट्रैक्टर-डंपर, दो एंबुलेंस सहित करीब डेढ़ दर्जन दूसरे वाहन कार्य में लगे हुए थे। जिला प्रशासन ने नगर पालिका की जमीन पर बगीचा नंबर 12 क्षेत्र में 12 बीघा जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जिसमे 6 पक्के मकान तोड़े गए करीब 10 से 12 बीघा भूमि पर की जा रही खेती को हटाया है।












Click it and Unblock the Notifications