Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: बुरहानपुर में 4 क्विंटल गोमांस बरामद, फरार आरोपियों के ठिकानों से आपत्तिजनक सामान भी जब्त

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अवैध गोमांस को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से बड़ी संख्या में बिक्री के लिए रखा गोवंश का मांस और उसे काटने के औजार सहित आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं।

दरअसल जिले के गणपति नाका थाना पुलिस को सूत्रों से खबर मिली थी। जानकारी के बाद इस कार्रवाई में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

4 beef recovered in Burhanpur

हालांकि, आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, लेकिन पुलिस अब उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खोज रही है। फरार आरोपियों पर रासुका जैसी गंभीर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। यही नहीं पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम का भी ऐलान किया है। बुरहानपुर नगर की गणपति नाका थाना पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे दो बैलों के मांस को जब्त किया है।

दरअसल गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले गश्त के दौरान शहर के ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे था। यहां उन्हें जानकारी मिली थी कि आजाद नगर क्षेत्र में अफजल कसाई और शेख चांद उर्फ चंदु कसाई अपने मकान के पास बने बाडे में गौवंश को काटकर बेच रहा था। जानकारी मिलते ही घटनास्थल के अति संवेदनशील क्षेत्र में होने के चलते पूरे बल के साथ सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दबिश दी गई।

इस दौरान पुलिस को देखकर अफजल पिता महबूब, शेख चांद उर्फ चंदु पिता, इमरान पिता अहमद हाजी और नसीर पिता बशीर कसाई सहित अन्य 2 कसाई मौके का फायदा उठाकर भाग गए।

वहीं पुलिस ने इस बीच अफजल पिता शेख महबूब के बाड़े से दो नग बैल का 4 क्विंटल अवैध गौमांस जब्त कर लिया है। घनी बस्ती होने के कारण पुलिस आरोपियों का पीछा नहीं कर पाई। हालांकि मकान अफजल का था और उसके बाड़े में दो गोवंश को काटा गया था, जिसका मांस भी जब्त हुआ है।

पुलिस छापे की खबर मिलने के बाद आरोपीयों के खिलाफ थाना गणपति नाका पर मामला दर्ज कर धारा 5, 9 मध्य प्रदेश गौवंश वध अधिनियम सहित 8, 11 (1) पशु क्रूरता अधिनियम का दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रख चुकी है।

इस मामले के बाद बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि गणपति नाका थाना क्षेत्र अंतर्गत सूचना मिली थी कि अफजल कुरेशी और चंदू कुरेशी जो इस क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों गोवंश को काटकर उसका मांस बेचने के व्यवसाय में लिप्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर किस्म की सूचना थी, जिस पर पुलिस की टीम बनाकर तुरंत कार्रवाई भी की गई। उस दौरान उनके घर पर आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं।

हालांकि दबिश के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। इस मामले में जो भी इनके साथ देने वाले सहयोगियों की जानकारी सामने आएगी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इन दोनों के अपराधों की भी जानकारी निकाली जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+