बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 हाथियों की अचानक मौत की क्या थी वजह? 5 गंभीर रूप से बीमार
Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जंगल क्षेत्र में 13 हाथियों का झुंड घूम रहा था। जिनमें से 4 हाथियों की संग्धित परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच हाथी गंभीर रूप से बीमार है।
इस हादसे के बाद वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों की कई टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं, जिनमें बांधवगढ़ के साथ-साथ जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ की फोरेंसिक टीम भी शामिल है। घायल हाथियों का उपचार जारी है। उनकी स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है।

जानकारी अनुसार, 29 अक्टूबर की दोपहर नियमित गश्त के दौरान बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अमले को खितौली व पतौर कोर रेंज के सलखनिया बीट के आरएफ 384 व पीएफ 183 ए में कुल 4 जंगली हाथी मरे हुए पाए गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की कई टीमों ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की तो पांच अन्य हाथी अस्वस्थ अवस्था में जमीन पर पड़े मिले।
इस झुंड में कुल 13 हाथी बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक नर व तीन मादा की मौत हो चुकी है। वहीं पांच हाथी अस्वस्थ व चार स्वस्थ पाए गए हैं। सभी संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है। साथ ही बांधवगढ़ व स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ जबलपुर के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारियों व वन्यजीव पशु चिकित्सकों की मेडिकल टीम जंगली हाथियों का हरसंभव इलाज कर रही है।
जांच के लिए एसटीएसएफ जबलपुर व भोपाल की टीम भी बांधवगढ़ पहुंच गई है। पार्क प्रबंधन और वन्यजीव चिकित्सक भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। अस्वस्थ हाथियों का इलाज जारी है। आशंका जताई जा रही है कि हाथियों ने कोई जहरीला या नशीला पदार्थ खा लिया होगा। फिलहाल, किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications