मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्र में खाने में मिले 4 मरे चूहे, कई बच्चे बीमार

Recommended Video

    Madhya Pradesh में Anganwadi के Mid Day Meal से निकले 4 मरे Rats, Students बीमार | वनइंडिया हिंदी

    सागर। सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी में मिलने वाले मिड-डे मील में अक्सर खराब खाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसी ही शिकायत मध्यप्रदेश के सागर जिले से सामने आई है। यहां पर एक आंगनवाड़ी के मिड-डे मील में चार मरे चूहे मिले हैं। बताया जा रहा है कि मिड डे मील को बच्चों में बांट दिया गया था। खराब भोजन के कारण बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों की हालत बिगड़ते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घटना के सागर से सटे हुए सेमराबाग में आंगनबाड़ी केंद्र की है।

    mid day

    अचानक से बच्चों की तबियत बिगडने के बाद स्थानीय लोगों ने जब इसकी पड़ताल की तो पाया कि जो बच्चों के लिए खिचड़ी आई थी । उसमें चार मरे हुए चूहे पड़े हुए हैं। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम लता आशी और सहायिका सविता बंसल को नौकरी से हटा दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि जहां से खाना बनकर आता हैं वहीं से मरा हुआ चूहा आया था। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंचे महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय ने कहा कि मिड डे मील सप्लायर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी बच्चों का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अपर कलेक्टर सागर तन्वी हुड्डा ने भी भोजन में चूहे मिलने की पुष्टि की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+