Shivpuri news: पोलो ग्राउंड में 30 हजार श्रद्धालुओं ने एक साथ किया सुंदरकांड का पाठ
शिवपुरी में 30 हजार लोगों ने एक साथ किया सुंदरकांड का पाठ, पोलो स्टेडियम में आयोजित किया गया सुंदरकांड का पाठ, जानकी सेना संगठन ने किया था आयोजन, विश्व रिकॉर्ड का किया गया दावा
Shivpuri में 30 हजार लोगों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ करके विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। सुंदरकांड के पाठ का आयोजन शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में किया गया था। यह आयोजन जानकी सेना संगठन द्वारा किया गया था। 2 घंटे के सुंदरकांड के पाठ में बड़ी संख्या में शिवपुरी के वासी भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

धार्मिक इतिहास रचने के लिए किया गया भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन
धार्मिक इतिहास रचने के लिए शिवपुरी में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गईं। यह आयोजन जानकी सेना संगठन द्वारा किया गया। इस आयोजन को लेकर दावा किया गया है कि 30 हजार श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में शामिल होकर सुंदरकांड का पाठ किया।
विश्व शांति के लिए भी किया गया सुंदरकांड का पाठ
जानकी सेना संगठन की तरफ से इस कार्यक्रम के आयोजक बृजेश तोमर ने बताया कि विश्व में शांति की स्थापना करने के लिए सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिस तरीके से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है उससे विश्व में अशांति का माहौल पैदा हुआ है इसलिए सुंदरकांड के पाठ के माध्यम से विश्व में शांति स्थापित करने की दिशा में एक धार्मिक कदम उठाया गया है।
11,000 भक्तों का रखा गया था लक्ष्य
जानकी सेना संगठन द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्होंने सुंदरकांड के पाठ में शामिल होने के लिए 11000 श्रद्धालुओं के हिसाब से तैयारी की थी लेकिन उनकी सोच से ज्यादा श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड में दिलचस्पी दिखाते हुए शिरकत की। जानकी सेना संगठन का दावा है कि सुंदरकांड के पाठ में 30000 श्रद्धालु शामिल हुए यह किसी विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं है। जानकी सेना संगठन की तरफ से दावा किया गया है कि यह एक विश्व रिकॉर्ड है जहां 2 घंटे तक 30000 लोगों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया है।












Click it and Unblock the Notifications