MP: चिल्ला ना सके 'मां' इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर केरोसीन डाल कर आग लगा दी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेटे ने अपनी मां को पहले पीटा और बाद में केरोसीन डाल कर आग लगा दी। युवक ने मां को आग लगाने से पहले कपड़े से उसका मुंह बांध दिया ताकि वह चीख न सके। मामला ग्वालियर की दीदार कॉलोनी का है। 70 बर्षीय ललिता बाई अपने बेटे कमलेश के साथ इस कॉलोनी में रहती है।

fire

कमलेश ने मंगलवार को मां से शराब के लिए रुपए मांगे लेकिन जब मां ने रुपए देने से मना कर दिया तो कमलेश उससे झगड़ने लगा। इसके बाद उसने मां के मुंह पर कपड़ा बांध दिया ताकि वह चीख न सके। इसके बाद वह वृद्धा को पीटने लगा।

इस सब के बावजूद भी जब महिला ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसने घर में रखा केरोसिन मां के ऊपर डालकर आग लगा दी। आग लगते ही महिला ने चीखना शुरू कर दिया महिला चीख सुनकर पड़ोसियों ने जलती हुई महिला को बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के प्रयास में था लेकिन पड़ोसियों ने इसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों के मुताबिक महिला 50 फीसदी तक जल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+