Guna News: गुना में नाबालिग लड़की का अपहरण कर 2 युवकों ने किया रेप, इंदौर से एक आरोपी गिरफ्तार
Guna News:
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। पुलिस के जानकारी अनुसार घटना 22 जुलाई को कोतवाली थाना एरिया में हुई। दोनों आरोपियों में से एक युवक को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को एक गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। जब 16 साल की नाबालिग लड़की स्कूल के लिए घर से गई हुई थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि लड़की मोबाइल फोन यूज करती थी। सोशल मीडिया के जरिए वह दिल्ली और पटना में 2 लोगों के संपर्क में थी। सागर ने कहा कि इन लोगों से संपर्क करने के बाद पता चला कि लड़की ने उनसे संपर्क करने के लिए इंदौर के एक युवक का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था।
पुलिस को इंदौर के उस युवक से पूछताछ के बाद लड़की के ठिकाने के बारे में पता चला। सागर के जानकारी अनुसार लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 2 लोगों ने (इंदौर के एक युवक सहित) रेप किया। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications