Snakes Fight: सड़क किनारे सांपों की हुई भयंकर भिड़ंत, जिसने देखा वो चौंका

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की ताल तहसील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख हर कोई चौंक गया। दअरसल, यहां दो सांपों के बीच इतनी भयानक लड़ाई हुई की देखने वालों की भीड़ जुट गई। वहीं इस लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी सांपों की लड़ाई के वीडियो वायरल हुए हैं, लेकिन अबकी बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो बेहद खास है, क्योंकी इसमें दो सांपों के बीच भयानक लड़ाई होती नजर आ रही है।

Ratlam

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की ताल तहसील के ग्राम मुंडलाखुर्द में राठौड़ का कुंआ आबादी में कुछ लोगों को दो सांप आपस में लड़ते दिखाए दिए। सापों की लड़ाई का यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता रहा। इस दौरान वे एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश में लगे रहे। उसके बाद सांप लकड़ियों के ढेर में घुस गए। वहीं इस लड़ाई की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई, जहां इस लड़ाई को देखने दूर-दूर से लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं अब वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा भी जा रहा है, और खूब पसंद भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी सांपों की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सांपों के बीच लड़ाई देखी जा रही है. अक्सर सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई देखने मिलती है, लेकिन अबकी बार सांपों की ल़ड़ाई देखने मिल रही है। वहीं लंबी चली लड़ाई के बाद सांप लकड़ियों के ढ़ेर में घुस गए, जहां लड़ाई को देखने के बाद लोग भी अपने-अपने रास्ते पर रवाना हो गए।

ये भी पढ़े- Indore News: स्कूल ने बच्चों पर डाला ड्रेस और कॉपी का प्रेशर, कलेक्टर ने लगाया लाखों का जुर्माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+