रायसेन: शादी की खुशी में किए फायर से बच्चे की मौत पर खौल उठा परिजनों का खून
Raisen News, रायसेन। 22 फरवरी को शादी समारोह में हुए हर्ष फायर में घायल 12 साल के दानेन्द्र धाकड़ की भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। बुधवार को गुस्साए परिजनों ने बरेली थाने के सामने बच्चे की लाश रखकर किया हंगामा और nh 12 पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए।

जानकारी के अनुसार बरेली के प्रेम बंधन पैलेस गार्डन में 22 फरवरी को एक शादी समारोह हुआ था, जिसमें खुशी में फायर किया गया। फायर में 12 साल का लड़का गंभीर रूप से व दो अन्य मामूल रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: VIDEO : राजस्थान के बॉर्डर इलाके Jaisalmer में बढ़ गए 'पागल', ये पाक जासूस हैं या कोई और?
बच्चे की मौत पर गुस्साए परिजनों ने nh 12 पर जाम लगा दिया। रोड पर 1 घण्टे लगा जाम रहा। दरअसल, प्रभारी टी आई नरेंद्र सिंह परिहार पर परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले को गम्भीरता से नहीं लिया और एक आरोपी बिंदू को बनाकर 307 धारा लगा दी, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications