Shivpuri News: खेत में धान की रोपाई कर रहे थे मजदूर, तभी निकला 12 फीट लंबा अजगर, देखते ही मच गया हड़कंप, Video

Shivpuri News:

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। किसान अर्जुन सिंह रावत मजदूरों के साथ खेत में धान लगा रहे थे। उसी समय 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकल आया। इतना विशाल सांप देखते ही सभी मजदूर खेत से भाग खड़े हुए और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। यह खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

किसान ने अजगर की जानकारी सर्प मित्र सलमान पठान को दी। सर्प मित्र पठान को सूचना मिलते ही भीमपुर गांव पहुंचे हैं। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धान के खेत से खतरनाक अजगर का रेस्क्यू किया गया।

Shivpuri News Python

सर्प मित्र ने वहां खड़े सैकड़ों लोगों को अजगर के बारे में जानकारी दी। सर्प मित्र ने गांव के लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने की भी जानकारी दी । पठान ने कहा कि अक्सर गांव के लोग सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक में अपना समय गवा देते हैं। जिससे पीड़ित की मौत हो जाती है। पठान रोज गांव-गांव जाकर जहरीले सांपों का रेस्क्यू करते हैं। वे गांव के लोगों को लगातार जागरूक करने का भी काम कर रहे हैं।

12 फीट लंबे अजगर को देखने के लिए गांव के भीड़ इकट्ठा हो गई। अजगर का रेस्क्यू करने बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। वर्षा की वजह से क्षेत्र में सांप निकले की घटनाएं काफी बढ़ गई है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+