भारी बारिश की वजह से आज लुधियाना के सभी स्कूल रहेंगे बंद
देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच पंजाब के लुधियाना में भारी बारिश की वजह से आज सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर की ओर से निर्देश दिया गया है कि भारी बारिश के चलते लुधियाना में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। भारी बारिश की वजह से कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया या है।

बता दें कि पंजाब में मानसून अपने चरम पर पहुंच गया है। यहां 6 इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के साथ तेज रफ्तार में हवा चलने की अलर्ट जारी किया गया है। राजपुरा, डेरा बस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना और खरड़ में यह अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में रविवार से लगातार बारिश हो रही है। फाजिल्का में रायपुर गांव में भारी बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नदी के पास रह रहे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पूरे पंजाब में भारी बारिश की संभावना है। जिस तरह से मानसून के चलते बारिश हो रही है उससे पारे में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के कम हो गया है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना में बारिश की वजह से पारा नीचे आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications