लुधियानाः पहले बेटे को उतारा मौत के घाट फिर प्लास्टिक डालकर जला दी लाश
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के जगीरपुर गांव में पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने मामूली सी बात पर रोटी बनाने वाला तवा बेटे के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपित पिता बेटे के शव को चौबारे पर घसीट कर ले गया फिर उसके ऊपर सीमेंट की खाली बोरी और प्लास्टर का कुछ सामान डालकर आग लगा दी। बीते शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे जब आसपास को लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखी तो बुजुर्ग से आग लगने का कारण पूछा।

इस दौरान आरोपित पिता ने कहा कि उसने कबाड़ में आग लगाई है। इस दौरान जब पड़ोसी ने अपनी छत पर से चढ़कर देखा तो लाश जल रही थी। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना डिब्बा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को शव सहित गिरफ्तार किया और लाश को सिविल अस्पताल में भेज दिया।
जब इसके बारे में थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और अपने पिता के साथ गांव जगीरपुर में रहता था।
मृतक का भाई लुधियाना में दूसरी जगह रहता था और उसकी मां उतर प्रदेश गई हुई थी। वहीं, एक पिता द्वारा अपने ही 22 वर्षीय बेटे की हत्या के मामले ने पूरे इलाके मे सनसनी फैला दी। हत्या क्यों की इसकी अभी जांच चल रही हैं और जांच के बाद ही मामले का खुलसा हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications