पंजाब के चुनावी मैदान में इस बार किसान प्रत्याशी भी, जानिए संगठनों ने कहां खोला मोर्चा का पहला दफ्तर?
लुधियाना। किसान संगठनों ने आंदोलन के बाद चुनाव लड़ने की भी तैयारी की, और अब इसी क्रम में उन्होंने लुधियाना को किसान सियासत का केंद्र बना लिया है। संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर सियासत में उतरे बलबीर सिंह राजेवाल व उनके सहयोगी किसान संगठनों ने इस जिले में अपना पहला दफ्तर खोला है। इसका ऐलान संयुक्त समाज मोर्चा ने खुद किया, और कहा कि, पंजाब में सरकार किसानों के दम पर बनेगी।

आज लुधियाना में किसानों की बड़ी बैठक
बलबीर सिंह राजेवाल ने दावा किया कि, आगामी चुनाव में लुधियाना किसान सियासत का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि, किसान कृषि कानून वापस करवाने के बाद ही माने। अब हम संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर किसानों की सरकार बनवाऐंगे। इसीलिए सोमवार को चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन लेने शुरू किए गए। जहां 50 से ज्यादा लोगों ने इच्छा पत्र जमा करवाए। बताया जा रहा है कि, यह प्रक्रिया मंगलवार शाम तक जारी रहेगी। इसके बाद लुधियाना में आज यानी कि, मंगलवार को संयुक्त मोर्चा की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग भी होगी।
प्रत्याशियों की सूची कल जारी होगी, है तैयार
आज लुधियाना में होने वाली मीटिंग में प्रत्याशियों के आवेदनों की स्क्रूटनी कर पहली सूची बुधवार को जारी होने की संभावना है। किसान संगठनों के पदाधिकारियों के मुताबिक, मीटिंग में बलबीर सिंह राजेवाल शामिल रहेंगे। वह बीते रविवार को ही घोषणा कर चुके हैं कि उनके पास 60 प्रत्याशियों की सूची तैयार है, बस स्क्रीनिंग कमेटी की मोहर लगनी बाकी है।

यहां से चुनाव लड़ सकते हैं राजेवाल
संयुक्त समाज मोर्चा प्रमुख राजेवाल कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला भी आज पक्के तौर पर हो सकता है। उनके कुछ समर्थकों की मानें तो वह समराला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में किसान यूनियन राजेवाल की तरफ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सरबंस सिंह माणकी का समर्थन किया था। अब इस बार, राजेवाल खुद चुनाव में उतर रहे हैं। बता दें कि, समराला से शिअद ने परमजीत ढिल्लो और आम आदमी पार्टी ने जगतार दयालपुरा को प्रत्याशी उतारा है। वहीं, कांग्रेस करनवीर ढिल्लों को खड़ा कर सकती है।
भारतीय किसान यूनियन उगराहा प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहा का कहना है कि किसानों के मुद्दे अभी बाकी हैं, और इसलिए वह लड़ाई लड़ते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications