Ludhiana Gas Leak: गैस लीक से लुधियाना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, एक्सपर्ट ने शुरू की जांच
पंजाब के लुधियाना जिले के ग्यासपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ है। गैस रिसाव होने से 9 लोगों की जान चली गई है। वहीं, कई लोग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ludhiana gas leak today: पंजाब के लुधियान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्यासपुर इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गैस का रिसाव होने के कारण 11 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग बेहोश हो गए। गैस रिसाव के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
वहीं, गैस रिसाव की सूचना मिलता ही स्थानीय पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड समेत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। NDRF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि फैक्ट्री और घरों से निकालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गैस रिसाव होने के कारण ग्यासपुर इलाके को सील कर दिया गया है और एनडीआरएफ की टीमें हर घर की जांच कर रही है। वहीं, ADCP समीर वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों व एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है।
Recommended Video
वहीं, एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति तिवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि निश्चित रूप से यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि अचानक फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। ज्यादातर लोग भागकर फैक्ट्री से दूर पहुंच गए। स्थानीय नागरिक शंभू नारायण सिंह ने कहा कि मुझे पता चला है कि मेरे घर के पांच आदमी बेहोश है।
बताया कि मेरे घर के आसपास भी लोग बेहोश है और पुलिस मुझे आगे नहीं जाने दे रही है। वहीं, स्थानीय नागरिक अंजन कुमार ने बताया कि यह जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। यह गैस फैक्ट्री में लीक हुई है। मेरे चाचा का पूरा परिवार घर के अंदर है।
बताया कि तीन शव नीले पड़ गए हैं...यह गैस जहरीला है। आप सांस नहीं ले पाएंगे। बता दें, पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है और गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
खबर के मुताबिक, यह फैक्टरी बंद पड़ी थी। गैस रिसाव कैसे हुआ, इसके बारे में जांच जारी है। फैक्टरी मालिक के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फैक्टरी के आसपास बने घरों में जो लोग रह रहे थे उनमें से भी कई लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई है।
वहीं, पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।
लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर उपायुक्त सुरभि मलिक का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 11 मौतों की पुष्टि हुई है। संभावना है कि कुछ गैस का दूषित करण हुआ है, यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है...जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications