Punjab: लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से अब तक 11 की मौत, NDRF की टीम मौके पर
Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस रिसाव: पंजाब के लुधियाना में सुआ रोड पर एक कारखाने के अंदर कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Ludhiana Gas Leak Updates: आज पंजाब के लुधियाना में गियासपुरा स्थित सुआ रोड पर एक कारखाने में गैस रिसाव के बाद दो बच्चों सहित कम से कम अब तक11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। गैस का रिसाव पहली बार सुबह करीब सवा सात बजे देखा गया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक पुलिस अधीक्षक के हवाले से बताया कि डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बठिंडा से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल या एनडीआरएफ की टीमों को बचाव कार्यों में लगाया गया है।
लुधियाना गैस रिसाव पर अपडेट (Ludhiana Gas Leak)
1. एनडीआरएफ की टीमों को बचाव कार्यों में लगाया गया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया और पास के बाजार को खाली करा दिया।
2. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस एक कोल्ड ड्रिंक स्टोर, एक किराना स्टोर और एक मेडिकल क्लिनिक सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों के एक ब्लॉक से लीक हुई थी।
3. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, डेयरी उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री गोयल मिल्क प्लांट के कूलिंग सिस्टम से गैस का रिसाव हुआ।
4. आस-पास के निवासी कथित तौर पर अपने घरों में बेहोश हो गए हैं, और वर्तमान में इस क्षेत्र में प्रवेश करना किसी के लिए भी असुरक्षित है।
Ludhiana Gas Leak












Click it and Unblock the Notifications