'लुधियाना की अदालत में बम धमाका करने वालों के बारे में जानकारी दें, 5 लाख इनाम मिलेगा': NIA
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिला स्थित अदालत परिसर में हुए बम धमाके के गुनहगार 4 महीने बाद भी हाथ नहीं लगे हैं। गुनहगारों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अब इनाम घोषित कर दिया है। एनआईए की ओर से कहा गया है कि, जो कोई भी गुनहगार के बारे में सूचना देगा, उसे 5 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। ऐसा करने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

एनआईए ने कहा है कि, बम धमाके में संलिप्त किसी व्यक्ति, या कोई अन्य जानकारी फोन नंबर 011-24368800, 0172-2682901 पर दे सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप नंबर 8585931100 पर भी मैसेज कर सकते हैं। जो कोई भी जानकारी देगा, उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। मालूम हो कि, लुधियाना कोर्ट परिसर में विधानसभा चुनाव से पहले 23 दिसंबर को बम धमाका हुआ था। पर्याप्त सुबूत नहीं मिलने के चलते इस मामले की जांच आगे नहीं बढ़ पाई। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने इसी मामले में जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपए इनाम का ऐलान किया है।

मालूम हो कि, जर्मनी में बैठे जसविंदर मुल्तानी, बेल्जियम के जगदीश भूरा और पाकिस्तान में बैठे हरविंदर रिंदा नाम के शख्स इस मामले में आरोपी हैं, बम धमाके में इनकी भूमिका सामने आई है। जर्मनी में मुल्तानी को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया था। वहीं, बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह इन तीनों के संपर्क में था।












Click it and Unblock the Notifications