लुधियाना: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, थाईलैंड की चार युवतियों सहित 8 गिरफ्तार

लुधियाना। पंजाब के आद्योगिक शहर लुधियाना में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की छापेमारी में देह व्यापार के इस अड्डे से चार विदेशी युवतियों के साथ तीन ग्राहकों व स्पा सेंटर के मैनेजर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को स्पा सेंटर के दो मालिकों की भी तलाश है।

illegal racket busted in ludhiana 8 arrested including 4 thai girls

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के पॉश इलाके मलहार रोड़ पर खुले स्पा सेंटर की चर्चा इन दिनों जोरों पर थी। यहां लोग मालिश करवाने आते थे, लेकिन लुधियाना की एडीशनल डीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल को गुप्त सूचना मिली कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एक पुलिस टीम गठित की व जांच के दौरान शिकायत को सही पाया। इसके बाद स्पा सेंटर में दबिश दी गई तो सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने मौके से चार विदेशी युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दोनों मालिकों की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना डिवीजन नं. 5 में एफआईआर दर्ज की है।

आठ लोगों को किया गिरफ्तार

लुधियाना की एडीशनल डीसीपी पुरेवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मलहार रोड पर स्पा-डे सेंटर है जहां पर मसाज करवाने की आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मैनेजर की पहचान दमन शंकर के रूप में हुई है, जबकि स्पा सेंटर के मालिक दो पार्टनर बलविंद्र सिंह और देव हैं जो मौके पर नहीं थे। उन्हें भी मामले में नामजद किया गया है।

मॉल के स्पा सेंटर पर भी हो रहा था गलत काम

पुरेवाल ने बताया कि पुलिस की तरफ से स्पा सेंटर का लाइसेंस चेक किया जा रहा है। वहीं, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कितने समय से पुलिस को गुमराह कर देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। इसी के साथ पुरेवाल ने शहर के सभी स्पा सेंटरों की जल्द चेकिंग कर कागजात चेक करने की बात कहते हुए कहा कि वह अपने इलाके में कोई भी गैर-कानूनी काम नहीं होने देंगे। पुलिस ने एक महीने में दूसरे स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। बीते दिनों थाना सराभा नगर की पुलिस द्वारा पुरेवाल की सुपरविजन में वैस्टेंड मॉल में बने स्पा सेंटर दबिश दी गई थी और वहां पर से लड़कियों व ग्राहकों को आपत्तिजनक हालात में पकड़कर केस दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+