कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल और LIP विधायक के समर्थक आपस में भिड़े, कई घायल

लुधियाना 08 फरवरी। पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल विवादों में आ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को आत्म नगर विभानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह करवाल और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं जबकि पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। करवाल ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ जब ढाबा रोड स्थित दफ्तर में बैठक कर रहे थे तभी बैंस अपने बेटे और 50 समर्थकों के साथ आए और मारपीट करने लगे, इन लोगों के पास लाठी और लोहे की रॉड थी।

clash

कांग्रेस नेता का दावा है कि बैंस और उनके समर्थकों ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की। जब समर्थकों ने इसपर आपत्ति जताई तो बैंस और उनके समर्थकों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। यही नहीं इन लोगों ने वहां गोली चलाई और फिर भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। करवाल न कहा कि बैंस को पता है कि वह यह चुनाव हारने वाले हैं इसलिए वह कांग्रेस के समर्थकों पर हमला कर रहे हैं।

वहीं बैंस नेन करवाल के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनके समर्थक किसी भी हमले में शामिल नहीं हैं। कांग्रेस उम्मीदवार निराधार आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पता है कि वह मुझे हरा नहीं सकते हैं इसलिए मुझे बदनाम कर रहे हैं। एडीसीपी बलविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि दोनों ही ओर के लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है, इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी को बैंस और करवाल के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। हालांकि उस व्त कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+