पंजाब में हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का करेंगे: केजरीवाल
अमृतसर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अध्यापकों को लेकर बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने आज यहां कहा कि, अगर पंजाब में हमारी में सरकार बनी तो हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का कर देंगे। उन्होंने कहा कि, हम यह काम सबसे पहले करेंगे।
Recommended Video
केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर फिर तंज कसा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए कहा, "हमारी चन्नी साहब से अपील है कि आप अध्यापकों की मांग पूरी करें। वैसे कोई सरकार अब तक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों की मांग पूरी नहीं कर पाई है..अब हमारी सरकार बनती है तो सबसे पहले हम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे सारे अध्यापकों को पक्का करेंगे।

अध्यापकों से वादा करने के अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा यूनियन का भी जिक्र किया। ऑटो रिक्शा यूनियन से बातचीत के दौरान लुधियाना में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि, जब पहली बार हमारी सरकार बनी तो उसमें 70% योगदान ऑटो और टैक्सी वालों का था। वहां हमें बहुत सपोर्ट मिला था। अब जब आप यहां सब इकट्ठे हो जाएंगे तो किसी भी पार्टी को जिता या हरा सकते हैं। अपनी दिल्ली की सरकार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में हमने बहुत बढ़िया काम किए..इसलिए जनता ने दोबारा मौका दिया, दोबारा में भी हमें बहुत सीटें मिलीं।'
आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली उपलब्ध
आप संयोजक बोले, "जब हमने 2013 में दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों को बिजली के गड़बड़ी वाले बिल मिलते थे। सरकार पंजाब की तरह ही बिजली कंपनियों के साथ मिलीभगत कर रही थी। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली बेहद कम रेट पर उपलब्ध है। अब हमें पंजाब में भी यह करना है।"
केजरीवाल ने कहा कि, हम हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। दूसरा, सभी लंबित घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और लोगों के कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे। तीसरा, 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications