आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, मिली मौत

एक युवक पिछले दो वर्षों से पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। वह अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव जाता था। सोमवार को उसकी प्रेमिका ने फोन से उसे अपने घर पर आमंत्रित किया। प्रेमिका के बुलावे को स्वीकार करते हुए गढ़ी संजर खां निवासी परमानंद का बेटा सन्दीप (28) आधी रात को उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया। उसे क्या मालूम था की यह रात उसके जीवन की आखिरी रात है। वह तो बस अपनी पे्रमिका से मिलने उसके गांव गया था।
लड़की के घर वालों ने पीट-पीट कर मार डाला
उसने घर की दीवार फांदी और पहुंच गया अपनी प्रेमिका के पास। रात का सन्नाटा था सन्दीप अपनी प्रेमिका से बाते कर रहा था। अचानक घरवालों को इसकी भनक लग गर्इ। सन्दीप कुछ समझ पाता इससे पहले लड़की के घरवालों ने उसे चारो तरफ से घेर लिया। और लाठी-डंडों से पीटने लगे। शोरगुल सुनकर गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल ले गर्इ लेकिन तब तक वह मर चुका था।
गांव वालों की माने तो युवती के बुलाने पर ही संदीप उससे मिलने गया होगा। वह अक्सर संदीप को मिलने के लिए अपने घर बुला लेती थी। पिछले दो वर्षों से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लड़की के घरवाले भी यह जानते थे पर उन्हें संदीप पसन्द नही था।
संदीप के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने लड़की के पिता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सन्दीप के भार्इ विपिन ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर वह घर से निकला था। और वापस नही लौटा।












Click it and Unblock the Notifications