योगी सरकार ने 4 साल में गन्ना किसानों को किया 1,42,311 करोड़ रुपए का भुगतान: सुरेश राणा
लखनऊ, 03 सितंबर: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि योगी सरकार ने चार साल में अब तक 1,42,311 करोड़ रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को करने का काम किया। इस साल भी अब तक 84 फीसदी भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया गया है। पिछले 15 सालों में कभी भी 3 सितंबर तक 84 फीसदी भुगतान नहीं किया गया था।

सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना किसानों को 2016-17 में 14,998 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इसके बाद जैसे ही योगी सरकार आई, एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला और 2017-18 में 35,443 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को किया गया।
35 हजार लोगों को मिला अप्रत्यक्ष रोजगार
यूपी सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। किसानों की उपज की बढ़ी हुई कीमतें जल्द मिलेंगी। योगी सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराया और इसके जरिये 35 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया गया। कहा कि गन्ने का रकबा आठ लाख हेक्टेयर बढ़ा। पहले 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की बोआई होती थी जबकि अब 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई की जा रही है।
इस वर्ष तक 84 प्रतिशत गन्ना भुगतान हुआ
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि योगी सरकार ने चार वर्ष में अब तक 1,42,311 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को करने का काम किया है। इस वर्ष भी अब तक 84 प्रतिशत भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया गया है। पिछले 15 सालों में कभी भी तीन सितंबर तक 84 प्रतिशत भुगतान नहीं किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications