अखिलेश के CM योगी पर दिए बयान पर सिद्धार्थ नाथ सिंह का पलटवार, कहा- जो अपना घर भूल जाता है वो...

लखनऊ, 16 जनवरी: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने को लेकर दिए गए बयान पर यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया है। सिंह ने कहा कि अखिलेश जी को समझ नहीं आता कि उनका घर कहां है, जहां भी घर बनाते हैं उसे छोड़ देते हैं। इसी तरह जो अपना घर भूल जाता है वो प्रदेश को क्या याद रखेगा? सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हमारे सीएम गोरखपुर से हैं और वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं, वो अपने घर को नहीं भूले तो प्रदेश को भी नहीं भूलेंगे।

yogi minister sidharth nath singh hits back at akhilesh yadav over his comment on UP cm

अखिलेश यादव का बयान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए बयान दिया था, 'कभी कहते थे मथुरा से लड़ेंगे, कभी अयोध्या से तो कभी प्रयागराज से लड़ने की बात करते थे। मुझे इस बात की खुशी है कि बीजेपी ने उन्हें (योगी आदित्यनाथ) अपने घर भेज दिया। अब मुझे लगता है कि गोरखपुर में ही उन्हें रहना पड़ेगा, अब वहां से वापस आने की ज़रूरत नहीं है।

अखिलेश बोले- सब साथ आएं और भाजपा की जमानत जब्त कराएं

अखिलेश यादव ने रविवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मैंने तस्वीरें देखीं कि कैसे वह (योगी आदित्यनाथ) बे-मन से खिचड़ी खा रहे थे... यह लोग वोट के लिए खिचड़ी खा रहे हैं। हर वर्ग के लोग समझ गए हैं कि यह वोट के लिए सब कुछ कर रहे हैं। सब साथ आएं और भाजपा की जमानत जब्त कराएं। अखिलेश बोले कि मुझे लगता है कि डबल इंजन की सरकार के इंजन एक दूसरे से टकरा रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ वाले एक दूसरे के इंजन के पहिये खोल रहे हैं लेकिन इस लड़ाई में जो विदाई हुई है गोरखपुर के लिए मैं बधाई देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+