मुख्तार की पत्नी और करीबियों की करोड़ों की जमीन पर योगी सरकार का कब्जा, गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई

लखनऊ/मऊ, 22 नवंबर। उत्तर प्रदेश में माफिया मुख्तार अंसारी, उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों की संपत्ति की कुर्की जब्ती का योगी सरकार का अभियान जारी है। रविवार को मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित जमीन को उत्तर प्रदेश पुलिस ने जब्त कर लिया। जमीन गैंगस्टर की पत्नी के नाम पर थी। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई कर रही है। मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य महमूद अहमद और सुरेश सिंह की संपत्तियों को भी पुलिस ने सीज किया है। महमूद अहमद की करीब 33.10 लाख रु के चार वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। मऊ के डीएम ने कार्रवाई करते हुए सुरेश सिंह की 1.80 करोड़ की संपत्ति को सीज कर लिया है।

Yogi govt seized the land of wife and gang members of Mukhtar

लखनऊ के हुसैनगंज में मुख्तार अंसारी ने करीब तीन करोड़ कीमत की जमीन पत्नी अफशा अंसारी के नाम पर खरीदी थी जिसको रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने जब्त कर लिया। आजमगढ़ पुलिस ने लखनऊ जाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार की जमीन को सीज किया। 194 वर्ग मीटर जमीन पर पेट्रोल पंप भी था। पुलिस का कहना है कि सरकार की इस जमीन को मुख्तार ने अवैध रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल किया था। आजमगढ़ के जिलाधिकारी के आदेश पर विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव टीम के साथ लखनऊ आए और इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

22 अगस्त 2007 को मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम से इस जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से सुनील चक नाम के व्यक्ति ने बेचा था। अब इसको योगी सरकार ने जब्त कर लिया और जमीन की तारों से घेराबंदी कर जिला प्रशासन ने अपना बोर्ड वहां लगा दिया है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ आजमगढ़ के तरवा थाने में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के कुछ सहयोगियों की संपत्ति भी जब्त की गई है। मुख्तार के करीबी सुरेश सिंह की भीटी गांव की 1.80 करोड़ की जमीन प्रशासन ने जब्त की। यह जमीन भी सुरेश सिंह की पत्नी और भाभी के नाम पर थी।

मेरठ में वाहन चोर हाजी इकबाल की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त
मेरठ पुलिस ने वाहन चोर हाजी इकबाल और उसके तीन बेटों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सदर बाजार थाने में केस दर्ज किया है। वहीं हाजी इकबाल की 10 करोड़ की अवैध संपत्ति को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+