यूपी में होंगे 3 डिप्टी सीएम! जानिए योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित नाम
लखनऊ, 14 मार्च: विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब योगी सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार उत्तर प्रदेश में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। साथ ही, करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ाया जा सकता है और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

2024 चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा योगी मंत्रिमंडल का गठन
माना जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल का गठन 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जाएगा। मंत्रिमंडल में महिला, दलित और ओबीसी चेहरों पर जोर रहेगा। इसके अलावा साफ सुथरी छवि वाले नेताओं को आगे रखा जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नामों की बात करें तो इस लिस्ट में सिराथू से चुनाव हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है।

जातियों के हिसाब से संभावित नाम
जातियों के हिसाब से संभावित नामों में केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक, जय प्रताप सिंह, गोपाल टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, सूर्यप्रताप शाही, बिपिन वर्मा, संदीप सिंह, धर्मपाल, भूपेंद्र चौधरी, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, रमापति शास्त्री, सतीश महाना, आशीष पटेल, संजय निषाद, मोहसिन रज़ा शामिल हैं।

योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये नए चेहरे
गुर्जर समाज से तेजपाल नागर और वीरेंद्र सिंह। जाट कोट से लक्ष्मी नारायण/ राजेश चौधरी/ योगेश धामा। वहीं, जाटव समाज से बेबी रानी मौर्य, असीम अरुण, जीएस धर्मेश, अजित पाल त्यागी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ठाकुरों में से दयाशंकर सिंह, कुंवर ब्रजेश सिंह, अदिति सिंह, अंजुला कोरी, सुरेश पासी, प्रतिभा शुक्ला के नाम भी संभावित लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा राजीव सिंह, मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल, बुलंदशहर से संजय शर्मा, रविन्द्र जायसवाल, दिनेश खटीक भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications