मुस्लिम लीग वायरस है, इससे संक्रमित हो चुकी है कांग्रेस: योगी आदित्यनाथ

Lucknow News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी पर ट्वीट कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है।' सीएम यहीं नहीं रुके उन्होंने एक व्यंग के माध्यम से सपा-बसपा पर भी निशाना साधा है।

कांग्रेस पर बोला हमला

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस हमला बोलते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा ? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा।'

मुस्लिम लीग को बताया वायरस

1857 की क्रांति का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम लीग को वायरस बताया। उन्होंने लिखा, '1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया आज फिर वही खतरा मंडरा रहा। हरे झण्डे फिर से लहर रहे। कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिये।'

ये भी पढ़ें:- लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के बार में जानिए

सपा-बसपा गठबंधन पक कसा तंज

यूपी सीएम ने ट्वीट कर सपा-बसपा गठबंधन पर भी तंज कसा है। उन्होंने व्यंग के माध्म से लिखा, 'भ्रष्टों ने है हाथ मिलाया, समर भयंकर होने वाला आज दिखाई देता है राष्ट्र धर्म का क्रंदन चारों ओर सुनाई देता है फेंक रहें हैं सारे पांसे जनता को भरमाने को सभी विपक्षी साथ खड़े हैं हिंदुस्तान हराने को जनता ने अब ठान लिया है हिंदुस्तान बचाने को जीतेगा संविधान,जीतेगा हिंदुस्तान!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+