'बहादुर और ईमानदार CM हैं योगी आदित्यनाथ', लखनऊ में पेशी पर आए माफिया Atique Ahmed ने चिल्लाकर कही ये बात
बाहुबली पूर्व सांसद Atique Ahmed गुरुवार को लखनऊ के एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीती रात अतीक अहमद के साबरमती जेल से लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया था। भारी सुरक्षा बल के बीच अतीक अहमद को लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतीक ने चिल्लाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उसने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहादुर और ईमानदार हैं।

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में तय किए जांएगे आरोप
बीते 2 साल से गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद की कोरोना से संक्रमित होने के बाद पहली पेशी है। अतीक अहमद के साथ उसका भाई अशरफ भी इसी में कोर्ट पहुंचा। प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या कांड में मुख्य आरोपी अतीक अहमद पर आरोप तय किए जाएंगे।
क्या है राजू पाल हत्याकांड ?
25 जनवरी साल 2005 को इलाहाबाद शहर पश्चिमी से बसपा विधायक राजू पाल दोपहर करीब तीन बजे स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल से वापस आ रहे थे। राजू पाल अपनी क्वालिस गाड़ी से थे। राजू पाल के साथ वाली सीट पर उनके दोस्त की पत्नी रुखसाना बैठी थी। इसके अलावा राजू के साथ संदीप यादव व देवीलाल भी गाड़ी में पीछे बैठे हुए थे। दोनों गाड़ियां सुलेमसराय जीटी रोड पर अमितदीप मोटर्स के सामने पहुंची ही थी कि एक गाड़ी सामने आई और फिल्मी अंदाज में गोलियां चलने लगीं। एक गोली शीशा तोड़ते हुए राजू पाल के सीने में जा लगी। पांच हथियारबंद सामने वाली गाड़ी से बाहर आए और फायरिंग करके फरार हो गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजू पाल को ऑटो में लेकर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजू पाल को मृत घोषित कर दिया था। दरअसल, अतीक अहमद के सांसद बनने के बाद शहर पश्चिम की सीट खाली हो गई। उपचुनाव में अतीक के भाई अशरफ को राजू पाल ने हरा दिया था। यही वजह थी, जहां से विवाद शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications