यूपी विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, जानिए क्या है वजह?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। महिला को जलता देख मौके पर अफरातफरी मच गई। महिला को आग घिरा देख पुलिसकर्मी तुरंत उसके पास पहुंचे और कपड़े से आग बुझाई। इसके बाद महिला के शरीर पर कंबल डाला। हालांकि, तब तक महिला के कपड़े और शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। पुलिस की जीप में बैठाकर महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

woman sets herself on fire in lucknow

महराजगंज की रहने वाली है महिला

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला का नाम अंजलि तिवारी है और वो यूपी के महराजगंज की रहने वाली है। महिला तलाकशुदा है। इसके बाद महिला का आरिफ रज़ा नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन आरिफ के साथ शादी का ख़्वाब संजोए अंजलि को तब निराशा हाथ लगी, जब आरिफ उससे रिश्ता तोड़ते हुए विदेश चला गया। इसी बात से आहत होकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला के शरीर पर लगी आग बुझाई। इसके बाद उसे तुरंत पुलिस की जीप में बैठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर बताई जा रही है।

धर्म परिवर्तन कर किया था निकाह, पति छोड़कर चला गया सऊदी

महिला ने बताया कि उसकी शादी महराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह की कोशिश की। महिला का कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर उसने खुद को आग लगा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+