'मेरी जर्सी में हाथ डाला और...' यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर महिला खिलाड़ी का आरोप
लखनऊ, 31 अगस्त: यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय के खिलाफ 28 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम पांडे के खिलाफ मार्च 2022 की एक घटना को लेकर आईपीसी की धारा 376, 506 और 511 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

'दो साल मेरे साथ संबंध बनाओ, इंटरनेशनल खिलाड़ी बना दूंगा'
उत्तर प्रदेश राज्य टीम के लिए खेल चुकी हैंडबॉल खिलाड़ी ने एफआईआर में कहा कि आनंदेश्वर पांडे ने अपने दबदबे का इस्तेमाल करते हुए अपने जैसे कई हैंडबॉल खिलाड़ियों की जिंदगी तबाह कर दी। आरोप लगाया गया है कि पांडे ने खिलाड़ी को अपने कार्यालय में बुलाया और उससे कहा कि अगर वह दो साल तक उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए राजी हो गई तो वह उसे एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बना देगा।

महिला खिलाड़ी ने कहा - पांडे ने मेरी जर्सी में हाथ डाल दिया और...
महिला खिलाड़ी ने कहा कि जब वह पांडे के कार्यालय पहुंची तो वहां शराब की बोतलें टेबल पर रखी थीं। वह वापस जाने के लिए मुड़ी तो पीछे आनंदेश्वर आ गए और उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसका रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर जबरदस्ती शुरू कर दी। मेरी जर्सी में हाथ डाल दिया। खुद को बचाने की कोशिश में उसकी जर्सी फट गई। किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। महिला खिलाड़ी ने कहा कि उसने पांडे से बचने के लिए पिता के उम्र के होने की दुहाई भी दी, लेकिन वह जबरदस्ती करता रहा। आनंदेश्वर ने धमकी दी 'अभी तुम मेरी ताकत नहीं जानती हो। तुम्हारा सारा खेल कॅरियर बर्बाद कर दूंगा। तुम कहीं से खेल नहीं पाओगी।'

आनंदेश्वर पांडे की कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें हुई थीं वायरल
बता दें, हाल ही में आनंदेश्वर पांडेय की कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में तस्वीरें वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद यूपी ओलंपिक संघ ने पांडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पांडे ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए कहा था कि उनके निजी जीवन का इस्तेमाल खेलों में उनकी छवि खराब करने के लिए किया गया है। पांडेय ने इसे राजनीतिक साजिश बताया और मंगलवार को लखनऊ पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications