प्रसव से तड़पती महिला ने फर्श पर दिया बच्चे को जन्म
शामली। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार और घूसखोरी इस कदर हावी हो गयी है कि लोगों के भीतर मानवीय संवेदनाओ ने दम तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को सरकारी अस्पताल की चौखट पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसके पास भ्रष्ट कर्मचारियों को घूस देने के लिए पैसा नहीं था।

शामली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल में भर्ती करने से मना कर उसे महज इसलिए अस्पताल की चौखट पर तड़पता छोड़ दिया क्योंकि उस महिला के पास घूस देने के लिए पैसे नहीं थे। महिला के परिवारवालों का आरोप है कि अस्पताल में ड्युटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को भर्ती नहीं किया। जिसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।
वहीं अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट रमेश चंद्र ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि महिला को भर्ती करने से मना नहीं किया गया था और मामले की जांच शुरु कर दी गयी है, और पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications