पुलिस करती रही पूछताछ और सामने मरती महिला के शरीर से बहता रहा खून, लोग बनाते रहे वीडियो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला की अवैध प्रेम संबंध के चलते बांके से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। पड़ोसियों को इस बात का पता चला तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और अंतिम सांसे ले रही लहूलुहान महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय पूछताछ करने और फोटो वीडियो बनाने में लग गई। वक्त रहते अगर महिला को अस्पताल पहुंच गई होती तो शायद आज जिंदा होती।

क्या है मामला

क्या है मामला

वारदात लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र धतिंगरा गांव की है। उन्नाव के बबुरी खेड़ा निवासी राजू अपनी पत्नी अनीता (40) के साथ मजदूरी करता था। दोनों के एक बेटा व दो बेटियां है। अनीता की करीब 10 साल पहले साथी मजदूर खुशीराम से मुलाकात हुई। खुशीराम भी पहले से शादीशुदा था। उसके भी दो बच्चे थे। इस बीच खुशीराम और अनीता के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी होने पर खुशीराम की पत्नी रेखा और अनीता का पति राजू दोनों के रिश्ते का विरोध करने लगे। न मानने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया। लिहाजा अनीता करीब छह साल पहले मड़ियांव के धतिंगरा गांव स्थित काशीराम योजना की कॉलोनी में बेटी सुमन (20) के साथ रहने लगी। पड़ोस के ही एक घर में खुशीराम अपने बेटे आकाश (20) के साथ रहने लगा।

जांच पड़ताल में यह बात आई सामने

जांच पड़ताल में यह बात आई सामने

खुशीराम की पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी थी। लिहाजा उसका बेटा आकाश अनीता से रंजिश रखता था, लेकिन पिता की इच्छा से वह अनीता को ही अपनी मां मानने लगा था। पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को अनीता की बेटी सुमन शोच के लिए गई थी, इसी बीच करीब 7:30 बजे खुशीराम का बड़ा बेटा आकाश अपनी मां (अनीता) के पास आया था। बुजुर्ग महिला के मुताबिक थोड़ी देर बाद आकाश हड़बड़ाहट में घर से भागता हुआ निकला। इस पर उसने उसे टोका भी था, लेकिन वह बिना कुछ बोले भाग निकला। कुछ देर बाद सुमन जब वापस लौटी तो मां को लहूलुहान देख कर उसने चिल्ला कर लोगों को घटना की जानकारी दी।

तड़पती रही महिला, पुलिस करती रही छानबीन

तड़पती रही महिला, पुलिस करती रही छानबीन

घटना से सम्बंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घायल अनीता तड़पते हुए दिख रही है। जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी महिला को अस्पताल पहुंचाने के बजाय घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर लग रहा है कि महिला को समय से इलाज नहीं मिल सका। इस मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर बाइक से पुलिसकर्मी पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद 108 कि एंबुलेंस आ गई थी, जिसकी मदद से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

क्या कहना है पुलिस का

क्या कहना है पुलिस का

एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात मड़ियांव थाना क्षेत्र धतिंगरा गांव की है। मृतक महिला अनीता की बेटी सुमन की तहरी पर आकाश और खुशीराम को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल खुशीराम और उसका बेटा आकाश फरार हैं। लिहाजा पुलिस को दोनों पर ही हत्या करने का शक है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+