'नो हेल्मेट, नो पेट्रोल' के साथ अब लखनऊ में 'नो हेल्मेट, नो एंट्री', एसएसपी ने दिए आदेश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश के बाद किसी को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं अब एसएसपी ने 'नो हेलमेट, नो एंट्री' अभियान की शुरुआत भी की है, जिसके तहत गैर जनपद से आने वालों को लखनऊ में प्रवेश नहीं मिलेगा।

without helment no entry in lucknow city

लखनऊ आने वाले हर वाहन पर नजर रखी जाएगी। शहर में एंट्री के रास्तों पर पुलिस भी तैनात की गई है। निगोंहा, काकोरी और इटौंजा में भी पुलिस तैनात की गई है। सभी को निर्देश मिले हैं। राजधानी लखनऊ में 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' के साथ-साथ राजधानी में एंट्री भी नहीं मिलेगी। अभियान की शुरुआत तो काफी समय पहले हो चुका है। जिसके तहत राजधानी में पेट्रोल पंपों पर आपको बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं बेचा जाएगा। इसके अंतर्गत सभी थाना प्रभारी और तमाम पुलिसकर्मियों को पेट्रोल पंप पर अभियान चलाने का आदेश दिया गया है और साथ ही गैर जनपद से आने वाले बिना हेलमेट वाले वाहनों को रोकने के निर्देश दिये गये हैं।

इस अभियान के लिए एसएसपी ने समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है, जो इस अभियान का सख्ती से अनुपालन कराएंगे। साथ ही अभियान के तहत यह भी जांच की जाएगी कि किसी व्यक्ति को बिना हेलमेट के पेट्रोल न दिया जाए। एसएसपी ने इस अभियान के तहत सभी अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि बिना हेलमेट के वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+