21 करोड़ की जनसंख्या के साथ कैसे सुधरे यूपी: मुलायम

समाजवादी पार्टी को मुखिया मुलायम सिंह यादव के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 21 करोड़ की जनसंख्या के कारण यहां की कानून व्यवस्था सुधर नहीं पा रही हैं। मुलायम की माने तो 21 करोड़ की जनसंख्या के साथ प्रदेश में अच्छी कानून व्यवस्था मुहैया कराना नामुमकिन है।
एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा कि दिल्ली और यूपी की तुलना करना गलत है। दिल्ली के मुकाबले यूपी बड़ा प्रदेश है, लेकिन यहां के मुकाबले दिल्ली में अपराध 10 गुना ज्यादा है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी की जनसंख्या 21 करोड़ का आसपास है। ऐसे में यहां अच्छी कानून व्यवस्था होना संभव नहीं है।
मुलायम का ये बयान ऐसा वक्त में आया है जबकि मुजफ्फरनगर दंगें को लेकर यूपी की चारों और आलोचना हो रही है। 5 फरवरी को केन्द्र सरकार ने भी यूपी की आलोचना करते हुए दलील दी कि 2013 में सबसे अधिक 77 साम्प्रदायिक दंगे यूपी में ही हुए।












Click it and Unblock the Notifications