पत्नी डिंपल यादव ने दागे सीएम अखिलेश पर ताबड़तोड़ सवाल
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के मामलों में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला शिक्षा और सुरक्षा अभियान से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।

इस मौके पर अखिलेश यादव को अपनी पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव के ताबड़तोड़ सवालों का सामना करना पड़ा। डिंपल यादव ने अखिलेश के सामने महिला सुरक्षा से जुड़े सवालों की बौछार कर दी।
डिंपल ने कहा कि सपा सरकार को जेंडर बजटिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पूछा कि आखिर हम प्रदेश की महिलाओं को कितनी स्किल डेवलपमेंट दे पा रहे हैं? जिसे उन्होंने सुनिश्चित करने की मांग की। इतना ही नहीं डिंपल ने सेल्फ हेल्प ग्रुप को प्रोमोट करने, वीमेन एजुकेशन, हेल्थ जैसे मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।हलांकि पत्नी के सवालों से अखिलेश घबराए नहीं बल्कि उन्होंने उनके सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित राज्य करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications