Ruchi singh constable : कौन थी रुचि सिंह, जिसकी लाश लखनऊ के नाले में पड़ी मिली

लखनऊ, 21 फरवरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात रुचि सिंह का शव पीजीआई थाना क्षेत्र में माती स्थित नाले में पड़ा मिला। रुचि की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात तहसीलदार और उसकी पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तहसीलदार ने ही अपने साथी के साथ मिलकर रुचि सिंह चौहान की हत्या की। इसके बाद शव को नाले में फेंककर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है।

कौन है रुचि सिंह ?

कौन है रुचि सिंह ?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एडीसीपी ईस्ट कासिम आबिदी ने बताया कि रुचि सिंह चौहान (25) बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली थी। 25 वर्षीय रुचि चौहान यूपी पुलिस में कांस्टेबल थी। रुचि की तैनाती हाल ही में लखनऊ पुलिस मुख्यालय में हुई थी।

ड्यूटी पर नहीं पहुंची रुचि, नाले में पड़ी मिली लाश

ड्यूटी पर नहीं पहुंची रुचि, नाले में पड़ी मिली लाश

रुचि सिंह 13 फरवरी को ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो उसके साथियों ने फोन किया। फोन बंद था। काफी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रुचि की एक सहेली ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर मदद भी मांगी, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। रुचि का मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। इस बीच 17 फरवरी को पीजीआई थाना क्षेत्र में माती स्थित नाले में रुचि का शव पड़ा मिला।

तहसीलदार, उसकी पत्नी और दोस्त गिरफ्तार

तहसीलदार, उसकी पत्नी और दोस्त गिरफ्तार

पुलिस ने रुचि के भाई की तहरीर पर पीजीआई थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। मोबाइल की कॉल डिटेल और पूछताछ के बाद पुलिस ने रुचि की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ की रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, उसकी पत्नी व एक दोस्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, प्यार में बदली

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, प्यार में बदली

पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही रुचि सिंह की दोस्ती आरोपित तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से 5 साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने मोबाइल पर बात करना शुरु कर दिया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। महिला सिपाही रुचि सिंह ने सिपाही नीरज से लव मैरिज की थी, लेकिन परिवार इससे खुश नहीं था। रुचि और नीरज के बीच भी विवाद होने लगा। रुचि के भाई शुभम सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वह 28 अगस्त 2021 को लखनऊ यूपी एसआई की परीक्षा देने आया था। तब बहन ने उसे बताया था कि वह पति नीरज को तलाक दे रही है और उसने तलाक फाइल भी कर दिया था। इस दौरान उसने तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव के बारे में भी बताया था।

शादी का दबाव बना रही थी रुचि, तहसीलदार ने दी मौत

शादी का दबाव बना रही थी रुचि, तहसीलदार ने दी मौत

पति नीरज से तलाके बाद रुचि, पद्मेश पर शादी का दबाव बनाने लगी। दबाव बढ़ने पर पद्मेश ने रुचि को अपनी शादी के बारे में बताया। इसके बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया था। इसके बावजूद रुचि हर हाल में पद्मेश से शादी करना चाहती थी। उधर, पद्मेश ने अपनी पत्नी प्रगति को भी पूरी बात बता दी थी। दोनों के बीच झगड़ा होता रहा था। इधर, रुचि बार-बार कॉल करके शादी करने का दबाव बनाती थी। वारदात से कुछ दिन पहले रुचि ने पद्मेश को कॉल की थी, जिसे प्रगति ने उठाया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ही पद्मेश ने रुचि को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+