पिता ही हत्या के बाद अपराध का बेताज बादशाह बना था बृजेश सिंह
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गैगवार खुलकर सामने आ गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन बृजेश सिंह के करीबियों में गिने जाने वाले राम बिहारी चौबे को उनके घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया।

बृजेश सिंह का नाम उत्तर प्रदेश के बड़े अपराधियों में गिना जाता है। यह वाराणसी का रहने वाला है साथ ही पूर्वांचल में इसका काफी दबदबा है। बृजेश सिंह ने वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से अपनी पढ़ाई के दौरान ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। बताया जाता है कि बृजेश सिंह के पिता की 27 अगस्त 1984 में हत्या कर दी गयी थी।
बृजेश सिंह के पिता की हत्या सियासी रंजिश के चलते हुई थी। हरिहर सिंह और पाचू सिंह ने अपने गुर्गों के संग मिलकर बृजेश के पिता की हत्या की साजिश रची थी। अपने पिता की हत्या के बाद ही बृजेश सिंह ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। मौजूदा वक्त में बृजेश सिंह के खिलाफ कई हत्या, अपहरण और लूट के मामले दर्ज हैं और वह जेल में है। बृजेश के भाई चुलबुल सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications