अखिलेश के 'आखिरी समय बनारस में' बयान पर अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार, कहा- सपा नेता बौखला गए हैं

लखनऊ, 14 दिसंबर। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया और प्रधानमंत्री ने गंगा में डुबकी लगाकर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी और पीएम मोदी ने भाषण भी दिया। सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी के सपने को भाजपा ने साकार किया है। उद्घाटन के बाद महीनेभर कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। इस बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा नेता यहीं रहें, आखिरी समय में लोग बनारस में ही रहते हैं। अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद और यूपी चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री से ऐसे बयान की कोई अपेक्षा नहीं करता।

Recommended Video

      अखिलेश के 'आखिरी समय बनारस में' बयान पर अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार, कहा- सपा नेता बौखला गए हैं
      What Anurag Thakur said on statement of Akhilesh Yadav

      अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भव्य काशी का यह रूप देखकर विपक्षी सकते में हैं और इनकी सोच, संस्कार सामने आ रहे हैं। कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी सोच और संस्कार को दिखाता है। सपा नेताओं में बौखलाहट है। अपने से बड़ों के बारे में ऐसा बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये काशी और राम मंदिर का विरोध करते रहे। इतना हल्का बयान देना पूर्व मुख्यमंत्री से किसी ने अपेक्षा नहीं की होगी।

      सोमवार को इटावा में अखिलेश यादव से पत्रकार ने पूछा था कि एक महीने तक काशी में कार्यक्रम रखे जा रहे हैं...इस पर छूटते हुए अखिलेश ने जवाब दिया कि बहुत अच्छी बात है, एक महीने नहीं दो महीने, तीन महीने रहें, बनारस रहने की जगह है, आखिरी समय में वहीं रहा जाता है। साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और अखिलेश यादव उसमें भाजपा के सफाया होने की बात लगातार कहते रहे हैं।

      मंगलवार को जौनपुर में अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा में डुबकी इसलिए नहीं लगाई क्योंकि वे जानते थे कि यह नदी बहुत गंदी है। कहा कि भाजपा ने गंगा की सफाई कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए लेकिन सीएम योगी जानते हैं कि गंगा में गंदगी है इसलिए उन्होंने डुबकी नहीं लगाई। अखिलेश ने सवाल किया कि आखिर गंगा कब तक साफ होगी, पानी की तरह पैसा बहाया गया लेकिन नदी अभी तक साफ नहीं हो पाई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+