UP News: कार्डियक साइंसेज विभाग का ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ, प्रख्यात सर्जन मुबीन ने संभाली कमान
Wellsun Medicity Hospital में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्डियक साइेंसज विभाग का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीजीआई के डायरेक्टर धीमान भी मौजूद रहे।
DY CM Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक और बेहतरीन अस्पताल मिला है। यहां की सुविधाओं का लाभ पूरे यूपी के लोग उठा सकते हैं। खासतौर से पीजीआई से सटा होने के कारण यह अस्पताल बाहर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने वेलसन मेडिसिटी हॉस्पिटल के कार्डियक साइंसेज विभाग का भव्य उद्घाटन किया।
डिप्टी सीएम ने की अस्पताल की सराहना
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ मंत्री बृजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आर के धीमान निदेशक एसजीपीजी आई थे। इस अवसर पर डाक्टर मोहम्मद मुबीन जो अपनी MCh कार्डियक सर्जरी की शिक्षा SGPGI से प्राप्त करने के उपरांत जिन्होंने विगत 20 वर्षों से देश विदेश के बड़े बड़े अस्पतालों में कार्डियक सर्जरी में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

हाल ही में डाक्टर मुबीन दिल्ली के Max Super Speciality Hospital में अपनी लगभग 15 सालों की सेवाएं देकर वेल्सन मेडिसिटी के कार्डियक साइंसेज विभाग के चेयरमैन के रूप में संबद्ध हुए हैं।
वेलसन अस्पताल में भी मिलेंगी सुविधाएं
डॉक्टर मुबीन हार्ट की मिनिमल इनवेसिव सर्जरी की अत्यंत आधुनिक शल्य प्रक्रिया में दक्षता प्राप्त हैं और अति शीघ्र ही वो लखनऊ के वेलसन हॉस्पिटल में भी हार्ट की मिनिमल इनवेसिव सर्जरी प्रारंभ करेंगे, जो कि उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक अत्यंत ही आधुनिक शल्य चिकित्सा की पद्धति होगी।
कई नामी डाक्टर दे रहे अपनी सेवाएं
डॉक्टर सतेंद्र तिवारी कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक के रूप में वेल्सन हॉस्पिटल में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। पूर्व में एस्कोर्ट हॉस्पिटल दिल्ली में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कार्डियोलॉजी टीम में डॉक्टर मोहम्मद तारिक अली और डॉक्टर गौरव पांडे भी हैं और दोनों ही डी एम कार्डियोलॉजी की डिग्री प्राप्त हैं।
यूपी की जनता को उत्तम सुविधाएं देने का प्रयास
पाठक के साथ संस्थान के संस्थापक विजय बहादुर त्रिपाठी ने भी अपने आशीर्वचनों से संबोधित किया। संस्थान के चेयरमैन डॉक्टर शैलेश त्रिपाठी का सपना था कि उत्तर प्रदेश की जनता को अति उत्तम श्रेणी का उपचार कम से कम खर्च में उपलब्ध हो और वेल्सम मेडिसिटी के माध्यम से वो यह वास्तव में कर दिखाने में सक्षम हैं। उनका कार्डियक साइंसेज विभाग को लेकर मानना है कि वो वेल्सन में ह्रदय रोग से संबंधित समस्त अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराएंगे।
दूर दराज के मरीजों के लिए उपयोगी है वेलसन
वेलसन मेडिसिटी अस्पताल के मीडिया विभाग के डायरेक्टर आशुतोष सोती ने कहा कि दूर दराज से आने वाले मरीजों के लिए वेलसन मेडिसिटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां हर तरह की सेवाएं मरीजों को दी जा रही हैं।
सोती ने बताया कि, कई नामी चिकिस्तक इस अस्पसाल से जुड़ रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में यह अस्पताल पूरे प्रदेश के मरीजों को हर तरह की सुविधाएं देने में कामयाब होगा। गौरतलब है कि आशुतोष सोती ने पीजीआई से वीआरएस लेकर वेलसन मेडिसिटी अस्पताल की कमान संभाली है।












Click it and Unblock the Notifications