VIDEO: मिलने के लिए कमरे में गर्लफ्रेंड को ले गया ब्वॉयफ्रेंड, दोनों की हुई जमकर धुनाई
मामले का वीडियो सामने आने के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है।
नई दिल्ली। यूपी के बुलंदशहर में गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिना कुछ सोचे-समझे प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर दोनों को लिटा-लिटाकर बुरी तरह पीटा। चौकाने वाली बात ये है कि प्रेमी जोड़े की पिटाई पुलिस के सामने हुई।

अब आरोपी यह दावा कर रहे हैं कि वो गैर संप्रदाय के लड़के द्वारा हिंदू लड़की को लाने की खबर पर यहां आए थे। मामले का वीडियो सामने आने के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है। फिलहाल पुलिस दावा कर रही है कि दोनों एक ही संप्रदाय के हैं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली का एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर खुर्जा आया और 2 घंटे के लिए 1000 रूपये में कमरा किराये पर लिया। मामले की भनक खुर्जा के हिन्दूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं को लग गयी, बस फिर क्या था जैसे ही हिन्दूवादी संगठन के इन कार्यकर्ताओ ने युवक का नाम पूछा तो गैर सम्प्रदाय का युवक जान आग बबूला हो गये। उसके बाद उन लोगों ने प्रेमी युगल की बुरी तरह धुनाई कर दी।
जांच के आदेश
वनइंडिया पर खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने फौरन इसपर कार्यवाई के आदेश दिए है। यूपी पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से खबर को ट्वीट कर आईजी जोन मेरठ को आश्वयक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications