ओवैसी बंधुओं के पूर्वजों ने अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया: वसीम रिजवी
Recommended Video
लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का विवादित बयान सामने आया है। रिजवी ने वीडियो जारी कर ओवैसी बंधुओं को मुगलों की औलाद बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने हिंदुस्तान पर 800 साल तक राज किया। मंदिरों को तोड़कर जामा मस्जिदें बनवाईं और अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया है। इन लोगों ने आखिर हिंदुस्तान के लिए क्या बनवाया है?

रिजवी ने कहा- ये राम का देश है
रिजवी ने कहा, मुगल बादशाह नहीं लुटेरे थे, जिन्होंने हिंदुस्तानियों को बंधक बनाकर उनके साथ जुल्म और ज्यादती की। मुगलों ने हिंदुस्तान को चारमीनार और लालकिला बना कर दिया। हिंदुस्ताान का इतिहास 800 साल पुराना नहीं है। इस मुल्क का इतिहास हजारों-हजार साल पुराना है। ये राम का देश है।
'क्या कोई हिंदू मक्का जा सकता है'
उन्होंने कहा, आज अयोध्या, काशी और मथुरा में मस्जिदें दिखाई देती हैं। मुसलमानों को आने जाने में कहीं कोई रोक नहीं है। ये हिंदुओं की उदारवादी विचारधारा है, लेकिन क्या कोई हिंदू मक्का जा सकता है? मक्का में मंदिर बनाया जा सकता है। ये मुस्लिम कट्टरपंथियों का असली चेहरा है जिसके कारण पूरी दुनिया कट्टरपंथी विचारधारा से दहशत में है।












Click it and Unblock the Notifications