Viral Video: बाइक सवार चार युवकों को रोकना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, Lucknow की सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Viral Video: बाइक सवार चार युवकों को रोकना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, Lucknow की सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Lucknow News: राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें चार युवक पुलिसकर्मी को बीच सड़क पर दौडा-दौड़ा कर पीट रहे है। वायरल वीडियो (Viral Video) में पुलिसकर्मी आगे-आगे भाग रहा है तो वहीं कुछ युवक उसके पीछे। इस दौरान एक युवक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी सड़क पर पटक देता है। इस पूरे वाक्य का वहां मौजूद किया शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

viral video lucknow

यह घटना लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंथरा थाने में तैनात दीवान श्रीकांत बुधवार देर रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक पर चार युवक हो हल्ला मचाते हुए दिखाई दिए। जिसपर दीवान श्रीकांत ने उन्हें रोक लिया और सड़क पर हो हल्ला करने से मना किया। जिसके बाद चार युवक दीवान श्रीकांत से ही उलझ गए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद चारों युवकों ने दीवान की बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर धुनाई कर दी।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एक शख्स ने बीच बचाव करते हुए पुलिसकर्मी श्रीकांत को बचाने की कोशिश की। जिसके कुछ देर बाद वह चारों लड़के वहां से चले गए। इसके बाद, दीवान ने थाने जाकर चार युवकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई। पुलिस ने दीवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी काकोरी अनिध्य विक्रम सिंह ने बताया, दीवान श्रीकांत की तरफ से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मारपीट, सरकारी काम मे बाधा डालन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।"

पुलिस ने बताया, वीडियो वायरल होने के बाद युवकों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई थी। उनमें से एक युवक सलेमपुर पतौरा निवासी अनिल के रूप में पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। इसके साथ अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अनिल नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+