लिफ्ट में फंस गई मासूम बच्ची, कभी चिल्लाई तो कभी कैमरे के आगे हाथ जोड़े, विचलित कर देगा ये Video
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अकेली बच्ची लिफ्ट के अंदर फंस गई। इस दौरान बच्ची पहले तो शांत रही लेकिन फिर घबराहट में वो कूदने लगी और चिल्ला-चिल्ला कर मदद की गुहार लगाने लगी। उसने कैमरे के आगे हाथ भी जोड़े। ये घटना लिफ्ट में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वाकई डरा देने वाला है। वीडियो देख आप विचलित भी हो सकते हैं। हालांकि 10 मिनट बाद बच्ची को सकुशल रेस्क्यू करके निकाल लिया गया।
दरअसल, यह पूरा मामला लखनऊ के जनेश्वर एनक्लेव अपार्टमेंट का है। यहां 11फ्लोर बी 1105 फ्लैट नंबर में यह परिवार रेंट पर रहता है। बच्ची के पिता आशीष अवस्थी कोचिंग में पढ़ाते हैं। वहीं आज करीब 2 बजे स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बच्ची लिफ्ट में फंस गई। इस दौरान बच्ची लिफ्ट में चिल्ला कर मदद की गुहार लगाने लगी। उसने लिफ्ट के दरवाजे को खोलने की कोशिश भी की।

जानकारी अनुसार, बच्ची लिफ्ट में करीब 10 मिनट के लिए फंसी थी। इस बीच कई बार लाइट भी चली गई। बीच में सिर्फ 40 सेकेंड के लिए लाइट आई थी। जिससे बच्ची और भी ज्यादा घबरा गई। माना जा रहा है कि ये मेंटनेंस टीम की लापरवाही से हुआ है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। लिफ्ट ख़राब होने के बाद नियर बाय फ्लोर पर लिफ्ट को खुल जाना चाहिए था। जबकि लिफ्ट बेसमेंट में आई तब बच्ची को रेस्क्यू किया गया।












Click it and Unblock the Notifications