नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कार्यक्रम में प्रधान ने काटा हंगामा
शाहबाजनगर के प्रधान महेश गौतम मंच पर जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। जब वह मंच पर जाने की कोशिश कर रहे थे तब मंच पर मौजूद पदाधिकारियों ने उन्हे रोकने की कोशिश की तो वह नाराज हो गए।
शाहजहांपुर। नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक कार्यक्रम में आज शाहजहांपुर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारी संख्या में लोग मैदान में इकट्ठा हुए हैं। लेकिन यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रधान को मंच पर जगह न मिलने के कारण नाराज होकर वो अपने करीब सौ समर्थको के साथ वापस जाने लगे। लेकिन बाद में पदाधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर मंच पर जगह दे दी।

जानकारी के मुताबिक आज शाहजहांपुर में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की की एक जनसभा संबोधित होनी है। ज्यादातर लोग मंच पर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी में एक शाहबाजनगर के प्रधान महेश गौतम जो मंच पर जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। जब वह मंच पर जाने की कोशिश कर रहे थे तब मंच पर मौजूद पदाधिकारियों ने उन्हे रोकने की कोशिश की तो वह नाराज हो गए और कुर्सियों पर बैठे अपने समर्थकों के साथ वापस जाने लगे। ये देखकर मंच पर मौजूद लोगों में हड़कंंप मच गया।
फिर क्या था कि पदाधिकारियों ने उन्हें बहुत मानने की कोशिश की तो वह मान गए और और मंच पर जाकर बैठ गए। फिलहाल इतनी देर सभा स्थल पर पहुंचने अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस, भाजपा और सपा के 5 विधायकों को बसपा ज्वाइन कराया था। इनमें से कांग्रेस और सपा विधायकों को उनकी पार्टियां पहले ही क्रॉस वोटिंग के चलते सस्पेंड कर चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications